16 दिशाओं के नाम हिंदी में (Directions Name in Hindi)

Category: Education, Blog

Post Updated On:

1 min read

क्या आपको सभी 16 दिशाओं के नाम हिंदी और अंग्रेजी(Directions Name In Hindi) में मालूम है? इस लेख के माध्यम से हमने सभी दिशाओं के नाम (Directions Name) के बारे में सभी आवश्यक जानकारी साझा की है, इस लेख मे आपको direction name in English और direction name in Hindi मतलब सभी directions name की लिस्ट फोटो के साथ देखने और समझने को मिलेगी।

 दिशाओं के नाम (Directions Name in Hindi and English)

जैसा की हम जानते है की मुख्यतः चार दिशाएं उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम होती हैं। इन चारो दिशाओं के अलावा भी इनके कोनों से निर्मित भी कुछ दिशाए होती है इन कोनो को मिलाकर कुल 16 दिशाएं बनती हैं। जिनको निचे दी गयी सारणी में देखिए-

16 दिशाओं के नाम (Directions Name in Hindi and English)
दिशाओं के नाम (Directions Name in Hindi and English)
Sr. Compass Point Name Abbreviation Name
1 North (उत्तर) N (उ.)
2 Northeast (उत्तर-पूर्व) NE (उ.पू.)
3 Northwest (उत्तर-पश्चिम) NW (उ.प.)
4 North-northeast (उत्तर-उत्तर-पूर्व) NNE (उ.उ.पू.)
5 North-northwest (उत्तर-उत्तर-पश्चिम) NNW (उ.उ.प.)
6 East (पूर्व) E (पू.)
7 East-northeast (पूर्व-उत्तर-पूर्व) ENE (पू.उ.पू.)
8 East-southeast (पूर्व-दक्षिण-पूर्व) ESE (पू.द.पू.)
9 South (दक्षिण) S (द.)
10 Southeast (दक्षिण-पूर्व) SE (द.पू.)
11 Southwest (दक्षिण-पश्चिम) SW (द.प.)
12 South-southeast (दक्षिण-दक्षिण-पूर्व) SSE (द.द.पू.)
13 South-southwest (दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम) SSW (द.द.प.)
14 West (पश्चिम) W (प.)
15 West-northwest (पश्चिम-उत्तर-पश्चिम) WNW (प.उ.प.)
16 West-southwest (पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम) WSW (प.द.प.)
16 Directions Name in Hindi and English (Compass point abbreviations)

10 दिशाओं के नाम, Directions Name In Hindi English, 10 Dishaon Ke Naam.

All Directions Name In Hindi And English – सभी दिशाओं के नाम

मुख्य रूप से 4 दिशाएं होती है। जिनके नाम इस प्रकार से है।

चारों दिशाओं के नाम (Charon Dishaon ke Naam)

No. English Name Hindi Name
1. East पूर्व या पूरब
2. West पश्चिम
3. North उत्तर
4. South दक्षिण
चारों दिशाओं के नाम (Charon Dishaon ke Naam)

दिशाएँ मुख्य रूप से चार होती हैं- उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम । लेकिन इन 4 दिशाओं के आलावा इन दिशाओं से 45 डिग्री के कोण पर भी चार दिशाएँ और बनती हैं तथा ऊर्ध्व (ऊपर की ओर) और अधो (नीचे की ओर) को मिलाकर कुल 10 दिशाएं हैं।

No. English Name Hindi Name
5. North–East उत्तर पूर्व (ईशान कोण)
6. North–West उत्तर पश्चिम (वायव्य कोण)
7. South–West दक्षिण पश्चिम (नैऋत्य दिशा)
8. South–East दक्षिण पूर्व (आग्नेय कोण)

मुख्य दिशाओं से 45 डिग्री के कोण पर स्थित चार दिशाओ के नाम

North – East (उत्तर पूर्व )

उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा को उत्तर पूर्व दिशा कहते है, इसको हिंदी में “ईशान कोण” भी कहा जाता है।

North – West (उत्तर पश्चिम)

उत्तर और पश्चिम के बीच की दिशा को उत्तर पश्चिम दिशा कहते है, इसको हिंदी में “वायव्य कोण” भी कहते हैं।

South – West (दक्षिण पश्चिम)

दक्षिण और पश्चिम दिशा के बीच की दिशा को दक्षिण पश्चिम दिशा कहते है, इसको हिंदी में “नैऋत्य दिशा” भी कहा जाता है।

South – East (दक्षिण पूर्व)

दक्षिण और पूर्व दिशा के बीच की दिशा को दक्षिण पूर्व दिशा कहते है, इसको हिंदी में “आग्नेय कोण” भी कहा जाता है।

तो इस तरह से चारों मुख्य दिशाओं के कोणों से चार और दिशाएं बनती हैं। जिनका नाम आपने उपर जाना लेकिन इन 8 दिशाओं के अतिरिक्त 2 और दिशाएं भी होती है, जो नीचे दी गई है।

No. English Name Hindi Name
9. Zenith ऊर्ध्व
10. Nadir अधो

Up और Down दिशाओं के नाम

9. Zenith (ऊर्ध्व) या Up Direction (उपर की ओर)

आकाश की ओर Zenith दिशा होती है, इसे हिंदी में “ऊर्ध्व दिशा” कहते हैं।

10. Nadir (अधो) या Down Direction (नीचे की ओर)

पाताल की ओर Nadir दिशा होती है, इसे हिंदी में “अधो दिशा” कहते हैं।

चारों दिशाओं की पहचान किस तरह से करें?

कौन सी दिशा किस ओर है कैसे पता करें? चलिए जानते हैं।

मुख्य रूप से 4 दिशाएं होती हैं। इन दिशाओं में उत्तर दिशा के विपरीत दक्षिण दिशा होती है और इसी तरह पश्चिम दिशा पूर्व के विपरीत होती है।

दिशा का पता लगाने का आसान तरीका है आप सुबह सूर्य की ओर मुख कर के खड़े होंगे तो आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होगा, तथा उत्तर दिशा आपके बाएँ हाथ (Left hand) की तरफ होगी, और दाएँ हाथ (Right hand) की तरफ दक्षिण होगा और पश्चिम दिशा आपको ठीक पीछे साइड मतलब आपकी पीठ की ओर होगी।

सभी नक्शों में उत्तर दिशा अधिकतर पन्ने के ऊपर की और तथा दाएँ दिशा नीचे की तरफ दर्शाया जाता है और दाहिने ओर पूर्व दिशा तथा बाए और पश्चिम दिशा दर्शाया जाता है।

तो दोस्तों इस प्रकार से मुख्यतः 10 दिशाएं होती हैं। लेकिन और अधिक विस्तार से देखें तो 16 दिशाएं निकल कर सामने आती है। उम्मीद करता हूँ की अब आपको सभी दिशाओं के नाम हिंदी और इंग्लिश में पता चल गया होगा। और इस पोस्ट Directions Name In Hindi and English को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद।

FAQ

8 दिशाएं कौन कौन सी है?

East – पूर्व, पूरब West – पश्चिम North – उत्तर South – दक्षिण North – East – उत्तर – पूर्व North – West – उत्तर – पश्चिम South – East – दक्षिण – पूर्व South – West – दक्षिण – पश्चिम Up – ऊपर Down – नीचे

चार मुख्य दिशाओं को क्या कहा जाता है?

पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण मुख्य रूप से 4 दिशाएँ होती हैं। लेकिन इनके अतिरिक्त इन दिशाओं से 45 डिग्री कोण पर स्थित 4 दिशाएँ और होती हैं तथा ऊर्ध्व (ऊपर) और अधो (नीचे) को मिलाकर कुल 10 दिशाएं हो जाती हैं। किंतु यदि आप कंपास में देखेंगे तो आप उसमें 16 दिशाएं भी देखने को पाएगें।

“NEWS” शब्द का दिशाओं के नाम से क्या संबंध है?

“NEWS” का फुल फॉर्म – North East West South होता है, जो की यह चारों दिशाओं का नाम है। जो ये बताता है कि टीवी, अख़बारों और रेडियो द्वारा जो जानकारी दी जाती है वो इन समस्त दिशाओं की होती है।

10 dishaon ke naam english mein

1. East
2. West
3. North
4. South
5. North–East
6. North–West
7. South–West
8. South–East
9. Zenith
10. Nadir.

10 दिशाओं के नाम हिंदी में

1. पूर्व
2. पश्चिम
3. उत्तर
4. दक्षिण
5. उत्तर पूर्व
6. उत्तर पश्चिम
7. दक्षिण पश्चिम
8. दक्षिण पूर्व
9. ऊर्ध्व और
10. अधो।

zusammenhängende Posts

Android 15: Nachrichten und erwarteter Preis (kostenlos), Erscheinungsdatum, Funktionen und andere Gerüchte

Google Pixel 9: Nachrichten und erwarteter Preis, Veröffentlichungsdatum, Spezifikationen; und weitere Gerüchte

Samsung bringt 2 neue USB-Flash-Laufwerke mit je 512 GB auf den Markt.

Stichworte

Kommentare

Schreibe einen Kommentar

Über uns

Anuragcareer

Anuragcareer hat nur ein Ziel: über alles zu berichten, was mit Technologie in unserem Leben zu tun hat.

Wir teilen nützliche, informative und unterhaltsame Informationen für Sie alle auf Deutsch.

Beliebte Beiträge

Android 15: Nachrichten und erwarteter Preis (kostenlos), Erscheinungsdatum, Funktionen und andere Gerüchte

Google Pixel 9: Nachrichten und erwarteter Preis, Veröffentlichungsdatum, Spezifikationen; und weitere Gerüchte

Samsung bringt 2 neue USB-Flash-Laufwerke mit je 512 GB auf den Markt.

Mit dem neuen Apple-Reparaturprogramm können einige gebrauchte Teile verbessert werden

Wichtige Seiten

Über uns

Kontaktiere uns

DMCA

Privacy Policy

Terms & Conditions

Phone: +17864540015
Email: contact@www.anuragcareer.com

Don`t copy text!